निजी अंगों पर चोटें, काटने के निशान; 14 साल का लड़का बना हैवान, 3 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद हत्या

Girl Child Rape Murder: बच्ची को देखकर नीयत खराब हो गई और 14 साल का लड़के ने हवस बुझाने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। वह मां को खून से लथपथ हालत में और बेहोश मिली, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पर कार्रवाई की।

Delhi Rape Case Jihadi targeted 4 year old hindu girl

Chhatisgarh Bilaspur Girl Child Rape Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोप 14 साल के बच्चे पर लगे हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के चाचा को भी सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में पकड़ा गया है।

विज्ञापन

बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उसके चाचा पर IPC की धाराओं और यौन अपराधों से जुड़े बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पड़ोसी ने शौचालय की तरफ ले जाते देखा

पुलिस अधिकारी उमेश कश्यप के अनुसार, बच्ची की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उसने आरोपी को रंगे हाथों वारदात अंजाम देते पकड़ा था। घटना बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके की है। शिकायत के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे।

विज्ञापन

मां घर के कामों में व्यस्त थी। इस बीच वह बच्ची को लेने आई तो वह नहीं मिली। इधर उधर तलाश करने भी वह नहीं मिली। पड़ोसी ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला लड़का हाथ पकड़कर उसे शौचालय की तरफ ले गया था। वह बेटी को लेने के लिए मौके पर पहुंची तो शौचालय का दरवाजा बंद मिला।

विज्ञापन

खून से लथपथ और बेहोश मिली बच्ची

पुलिस के अनुसार, महिला ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह अंदर से बंद था। काफी कशमकश के बाद लड़के ने दरवाजा खोला और वह महिला को धक्का देकर भाग गया। महिला ने देखा कि उसकी बेटी खून से लथपथ हालत में बेहोश थी। वह उसे उठाकर तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी।

उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के निजी अंगों पर चोटें लगी थीं। उसके शरीर पर नाखून मारने और दांतों से काटने के निशान थे। आरोपी लड़के ने उसका मुंह भी दबा दिया था। दम घुटने की वह से वह बेहोश हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस ने लड़के को दबोच लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ