हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मरे हुए मेंढक का अचार, एक्सपायर हो चुके बेसन के पकौड़े... मिड डे मील में बच्चों को यह क्या परोसा जा रहा?

Chhattisgarh Balrampur Viral Video: बलरामपुर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चों को मरे हुए मेंढक का अचार और एक्सपायर हो चुके बेसन से बने पकौड़े दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बच्चों को मिड डे मील में दिया जा रहा मेंढक का अचार

Chhattisgarh Balrampur Viral Video: अगर आप खाना खा रहे हैं और अचार में आपको मरा हुआ मेंढक मिले तो कैसा लगेगा? ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है, जहां एकलव्य आवासीय विद्यालय में मिड डे मील के समय अचार में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। इसके साथ ही, विद्यालय में एक्सपायर हो चुके बेसन से पकौड़े बनाने के फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़

मिली जानकारी के मुताबिक, एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह उन्हें एक्सपायर हो चुके बेसन के पकौड़े और मरे हुए मेंढक का अचार परोसा जा रहा है। जब इसके फोटो और वीडियो वायरल हुए तो लोगों को इस बारे में जानकारी हुई। इससे वे काफी आक्रोशित हैं।

लोगों की बातों को किया गया नजरअंदाज

रामानुजगंज में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के वायरल हो रहे वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग कह रहे हैं कि बेसन को एक्सपायर हुए 3 महीने हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी बातों को अनदेखा कर खाना तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

मिड डे मील को लेकर बच्चों ने पहले भी उठाई थी आवाज

मिड डे मील को लेकर बच्चों ने पहले भी पूर्व आचार्य के खिलाफ इसकी शिकायत की थी। शिकायत के तुरंत बाद प्राचार्य के ऊपर कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी में अटैच कर उनकी जगह नए प्राचार्य को पदभार दिया गया था, लेकिन नए प्राचार्य के देख-रेख के अभाव के कारण बच्चों की थाली में मरे हुआ मेंढक का अचार और एक्सपायर हो चुके बेसन से बने पकौड़े परोसे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: निजी अंगों पर चोटें, काटने के निशान; 14 साल का लड़का बना हैवान, 3 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद हत्या

विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

रामानुजगंज के एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप वीडियो के जरिए  मामले की जानकारी मिली है। जो भी दोषी लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कोरबा सीट पर किसकी चलेगी हुकूमत? ‘दीदी’ या ‘भाभी’, कौन जीतेगा जनता का दिल?

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola