Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में विस्फोटक फैक्ट्री में विस्फोद के बाद आग लग गई। वहीं विस्फोट के कारण 6 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि हादसे में अभी भी 8 लोग लापता हैं। फैक्ट्री प्रबंधन ने लापता लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है।वहीं बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि यह हादसा है या मानव निर्मित घटना इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं जांच के बाद फैक्ट्री के मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि ब्लास्ट इतना भयंकर था कि धमाके के कारण 20 फीट का गड्ढा बन गया है। बचाव दल को मजदूरों के शरीर के अलग-अलग अंग मिल रहे हैं। इससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं लापता मजदूरों के परिजन फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। जानकारी के अनुसार बेरला के गांव बोरसी में चट्टानों को तोड़ने के लिए विस्फोट बनाया जाता है। धमाका इतना भंयकर था कि 16 किमी. दूर तक इसकी आवाज सुनी गई।
जोर से हुए धमाके के बाद फैक्ट्री की चार मंजिला इमारत ढह गई। फिलहाल मलबे को साइड में किया जा रहा है। प्रशासन ने मजदूरों के इकट्ठे किए गए अंगों का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय किया है। वहीं 8 मजदूरों के नाम फैक्ट्री के उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज है। हादसे के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों को उचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है।
वहीं बारूद फैक्ट्री में हादसे की वजह भी सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में एक्प्लोसिव लिक्विड से भरे 4 टैंक थे। इसमें से कए टैंक में ब्लास्ट हो गया। जिस वक्त आग लगी उस वक्त वहां करीब 8-10 मजदूर मौजूद थे।
ये भी पढ़ेंः फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, 6 गंभीर घायल; छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण हादसा
ये भी पढ़ेंः ‘जब यहां आया था तो प्रदेश अध्यक्ष था आज सीएम हूं’, यूनिवर्सिटी पहुंच बोले CM विष्णुदेव साय
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
8 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
11 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
14 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
15 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
18 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
19 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
19 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines