'जब यहां आया था तो प्रदेश अध्यक्ष था आज सीएम हूं', यूनिवर्सिटी पहुंच बोले CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंजनेय यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि जब वो अंजनेय यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए थे, तब वह प्रदेश अध्यक्ष थे और आज सीएम हैं।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम विष्णुदेव साय ने अंजनेय यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक साल पूरे होने पर बधाई दी। इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि जब वो अंजनेय यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए थे, तब वह प्रदेश अध्यक्ष थे और आज सीएम हैं। इसके साथ ही उन्होंने बेरोगारी और नोडल अफसर की नियुक्ति पर भी बात की।

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कॉलेज के छात्रों को बताया कि उनकी सफलता में इस यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि जब मैं अंजनेय यूनिवर्सिटी आया था तो प्रदेश अध्यक्ष था आज सीएम हूं। पहले यह एक कॉलेज था, अब एक यूनिवर्सिटी बन गया है। इस यूनिवर्सिटी में जरूरतमंदों का फीस आधी भी हो जाती है या फिर माफ कर दी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके भविष्य की उज्ज्वल कामना की।

विज्ञापन

इसके साथ ही सीएम साय ने बेरोगारी पर बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार की यहीं कोशिश है कि युवा नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बने। इसके साथ ही उन्होंने नोडल अफसर की नियुक्ति पर भी बात की। सीएम साय ने कहा कि जनता की समस्या के समाधान के लिए नोडल अफसर नियुक्त होंगे। आम आदमी की दिक्कतों को तुरंत दूर करना ही हमारी सरकार का मकसद है। इसीलिए मुख्यमंत्री जनचौपाल पोर्टल पर आवेदनों के संबंध में नोडल अफसर नियुक्त होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ