हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दुष्कर्मी बाप, तीन मासूम बेटियों संग करता था पाप, कोर्ट से आज मिली कर्मों की सजा

Court Punishment : छत्तीसगढ़ में एक दुष्कर्मी पिता के खिलाफ अदालत ने सख्त सजा सुनाई है। वह मासूम बच्चियों को हवस का शिकार बनाता है। करीब दो सालों तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ सजा का फैसला सुनाया।

विज्ञापन
crime news

Father Raped Daughters (वीरेंद्र गहवई) : छत्तीसगढ़ में अदालत ने बुधवार को एक पिता को अर्थदंड और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तीन मासूम बच्चियों के साथ रेप के मामले में पिता को दोषी ठहराया गया। यह घटना दो साल पहले बिसालपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में घटी थी।

चकरभाठा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दुष्कर्मी पिता की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र 3 साल 7 महीने, 4 साल 9 महीने और 6 साल 3 महीने है। तीनों बच्चियां अपने पिता के साथ रहती थीं। बच्चियां 8-10 दिनों तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं गईं तो इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने जानकारी ली तो पता चला कि बड़ी बच्ची के पैर में मोच है और वह डंडा लेकर चल रही है।

यह भी पढ़ें : 2 बच्चे फांसी पर लटकाए, मां ने खुद भी सुसाइड किया; छत्तीसगढ़ के कांकेर में दिल दहलाने वाली घटना

विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने चाइल्ड लाइन को दी थी घटना की जानकारी

शक होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 30 सितंबर 2022 को घर जाकर बच्ची से पूछा कि तुम्हें कौन मारता है, तब उसने बताया कि पिता तीनों बहनों के साथ गलत काम करता है। मारपीट में उसके पैर में सूजन आ गई। बच्ची की बात सुनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने चाइल्ड लाइन को फोन कर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बेजुबान के साथ हैवानियत, पत्थर उठा-उठा कर मारे; ‘जल्लाद’ युवक की हरकत का वीडियो देख पुलिस भी भड़की

बच्चियों के बयान के आधार पर पकड़ा गया था पिता

विज्ञापन

बच्चियों के बयान लेकर पुलिस ने अरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रथम एफटीएससी कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जहां आरोपी पिता को उम्रकैद और एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola