2 बच्चे फांसी पर लटकाए, मां ने खुद भी सुसाइड किया; छत्तीसगढ़ के कांकेर में दिल दहलाने वाली घटना

Chhattisgarh Kanker Mother Childrens Suicide: छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक महिला ने अपने 2 बच्चों के फांसी देकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पड़ोसियों ने तीनों के शव लटके देखे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस सुसाइड करने की वजह तलाशने में जुटी है।

Chhattisgarh Kanker Tripple Suicide

Chhattisgarh Kanker Tripple Suicide

Chhattisgarh Kanker Triple Suicide: छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज दिल दहलाने वाली घटना हो गई। एक मां ने अपने 2 बच्चों को फांसी देकर मार डाला और उसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गई। तीनों के शव घर में ही फंदे से लटके मिले। मृतका की पहचान 27 वर्षीय कविता के रूप में हुई। घटना चारामा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बड़ेगौरी गांव की है।

पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन घटना के बारे में पता चलते ही लोगों में दहशत फैल गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतक के पति और उसके परिवार के बारे में पता लगाने में जुटी है। घरेलू विवाद में जान देने का कदम उठाए जाने की आशंका है।

ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर अपडेट करेंगे…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ