छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पिकअप, जेसीबी, क्रेन, पानी के टैंकर में लगाई आग, 14 वाहन जलकर हुए खाक

Dantewada Naxalites set on fire pickups JCB crane water tankers: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने जेसीबी, क्रेन और पानी के टैंकर समेत 14 निमार्ण कार्य में लगीं गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। सभी वाहन आग में जलकर खाक हो गए हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात नक्सलियों की सर्चिंग कर रही है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पिकअप, जेसीबी, क्रेन, पानी के टैंकर में लगाई आग, 14 वाहन जलकर हुए खाक
विज्ञापन

Dantewada Naxalites set on fire pickups JCB crane water tankers: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने जेसीबी, क्रेन और पानी के टैंकर समेत कई वाहनों में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने 14 निमार्ण कार्य में लगीं गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद सभी वाहन आग में जलकर खाक हो गए। फिलहाल, पुलिस का अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

पुलिस ने शुरू किया सर्चिंग ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने 26-27 नवंबर की दरम्यानी रात सड़क निर्माण कार्य में लगे चार पिकअप, एक जेसीबी, एक क्रेन, दो पानी के टैंकर और अन्य वाहनों सहित कुल 14 वाहनों में आग लगा दी। जब वहां पर मौजूद लेबर को इस बारे में पता चला तो अफरातफरी मच गई। साथ ही उन्होंने आनन-फानन में आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग बहुत ज्यादा लगने के कारण सभी वाहन जलकर खाक हो गए। दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने कहा कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

चार दिन पहले नक्सलियों ने IED विस्फोट किया 

बता दें कि चार दिन पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में IED विस्फोट किया था। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार, यह वारदात शुक्रवार सुबह हुई थी। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया था कि 3 मजदूर रायपुर से लगभग 350 किलोमीटर एक घाटी में लोहे की खदान में काम करने जा रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने रास्ते में IED विस्फोट कर दिया था। इसके अलावा करीब नौ दिन पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एक जवान की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ