11 सितंबर को बस्तर में शुरू होगा इन्वेस्टर कनेक्ट, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने वाला साबित होगा।

Raipur News, News Latest News, Chhattisgarh News, CM Vishnu Dev Sai, Investor Connect, रायपुर न्यूज, न्यूज ताजा खबर, छत्तीसगढ़ न्यूज, सीएम विष्णु देव साय, इन्वेस्टर कनेक्ट

सीएम विष्णु देव साय

विज्ञापन

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ अवसरों के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा।

बस्तर का विकास सदैव अग्रणी

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मूलभूत क्षेत्रों से जोड़ा गया है, ताकि बस्तर का विकास केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित न रहकर सामाजिक उन्नति का आधार भी बन सके।

Advertisment

11 सितंबर को शुरू होगा इन्वेस्टर कनेक्ट

बस्तर में 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया जाएगा। इन्वेस्टर कनेक्ट न केवल बस्तर में नए उद्योगों और व्यापक रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि का लाभ सीधे स्थानीय समुदायों तक पहुंचे और वे इस प्रगति यात्रा के सक्रिय भागीदार बनें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ