सीएम भूपेश बघेल अनेक शहरी योजनाओं के विस्तार का करेंगे शुभारंभ
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विभिन्न शहरी योजनाओं के विस्तार का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल इनमें मोबाईल मेडिकल यूनिट की बढ़ती मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तृतीय चरण में शामिल 30 एमएमयू का प्रतीकात्मक रूप से शुभारंभ करेंगे। इसी तरह वे श्रमिक कार्ड सेवाओं सहित कुल 25 सेवाओं की घर बैठे डिलिवरी का लाभ दिलाने अब समस्त नगर पालिका में मुख्यमंत्री मितान योजना के विस्तार का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों को रोजगार का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम नगरीय क्षेत्रों में विकास की नई बयार लाने में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 12 बजे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास तथा विस्तार कार्यक्रम और दोपहर 1 बजे से जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत खोखसा में नवनिर्मित रेल्वे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रात्रि 8 बजे राजधानी स्थित एक निजी होटल में आयोजित ‘36 गढ़ एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह 2022-23‘ में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत हावड़ा-मुम्बई रेल मार्ग में रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्रवासियों को अब बारहमासी बाधारहित आवागमन की सुविधा हो गई है। इसके निर्माण से प्रतिदिन लगभग 9 से 10 हजार लोगों को जिला तथा तहसील मुख्यालय तक आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। 1168 मीटर लम्बाई के उक्त ब्रिज का निर्माण 29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: