'इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं', CM भूपेश बघेल बोले- राजनाथ सिंह सज्जन व्यक्ति, भाजपा वाले उनसे भी झूठ बुलवाते हैं
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: शनिवार को केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांकेर जिले में आयोजित सभा में बस्तर में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का आरोप लगाया था। अब इसपर सीएम भूपेश बघेल ने धर्मांतरण को लेकर बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि धर्मांतरण के बारे में मैं सीधा बोल रहा हूं। रमन सिंह के राज में जितने चर्च छत्तीसगढ़ में बने हैं। इससे पहले कभी नहीं बना। रमन सिंह के राज में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुआ है। अगर कहें तो मैं सूची राजनाथ सिंह को दे सकता हूं।
भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि राजनाथ सिंह जी बहुत सज्जन व्यक्ति हैं। भाजपा के लोग उनसे भी झूठ बुलवा रहे हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय में आए थे उसके बाद अब आ रहे हैं। पहले गृहमंत्री आए, फिर जेपी नड्डा आए,कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा था और अब प्रधानमंत्री आ रहे हैं। केजरीवाल भी आए हैं, लेकिन सभी लोग झूठ परोस के जा रहे हैं। जिस तरह गृहमंत्री ने कहा कि धान हम खरीदते हैं। यह सबसे बड़ा सफेद झूठ है। दूसरा कल राजनाथ सिंह आए वे कह रहे थे कि नक्सलवाद बढ़ रहा है।
राजनाथ सिंह जी बहुत सज्जन व्यक्ति हैं. भाजपा के लोग उनसे भी झूठ बुलवा रहे हैं.
इसकी मैं “कड़ी निंदा” करता हूँ. pic.twitter.com/UfJqKKLNvr
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 2, 2023
भूपेश बघेल ने आगे कहा, बताइए भला छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद घटा है या बढ़ा है? कितना झूठ बोलेंगे भारतीय जनता पार्टी के लोग। राजनाथ सिंह सज्जन व्यक्ति हैं, लेकिन बीजेपी उनसे झूठ तो न बुलवाएं। नक्सलवाद उनके विभाग का नहीं है। कल वे धर्मांतरण के बारे में भी वह बोल रहे थे। वो भी उनका विभाग नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लोग उनसे झूठ बुलवा रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के 7 जुलाई को रायपुर प्रवास को लेकर मीडिया से चर्चा में सीएम ने कहा कि शासकीय कार्यक्रम है और अगर इसकी सूचना आएगी तो वो भी पीएम मोदी का स्वागत करने जाएंगे और कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अगर बुलाएंगे तो शैतान के घर भी जाएंगे और नहीं बुलाएंगे तो भगवान के घर भी नहीं जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: