सीएम बघेल दल्लीराजहरा में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 83 वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल दल्लीराजहरा में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 83 वें स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम स्थल में सर्वप्रथम हल्बा समाज की आराध्य देवी माता दंतेश्वरी, छत्तीसगढ़ महतारी, महान क्रांतिकारी एवं आदिवासी जन नायक बिरसा मुंडा और शहीद गैंदसिंह के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यर्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा भी उपस्थित हैं। हल्बा, हल्बी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र महला ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए समाज के सांगठनिक ढांचा एवं विशेषताओं के संबध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया ने भी संबोधित किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: