Big Gift For Chhattisgarh Government Employees: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को ही वेतन मिल जाएगा। इस संबंध में सीएम ने विभाग को निर्देशित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की 1 तारीख को वेतन का भुगतान होता है।
ये है आदेश
- राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-एक के सहायक नियम 206 (2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि माह अक्टूबर, 2024 के वेतन का भुगतान दीपावली पर्व के दृष्टिगत दिनांक 28 अक्टूबर, 2024 एवं पश्चातवर्ती तिथियों में किया जाये।
- यह भी निर्णय लिया गया है कि व्यावसायिक सेवाओं हेतु अदायगी मद (जिससे कार्मिकों को भुगतान किया जाता हो) से किये जाने वाले भुगतान भी दिनांक 28 अक्टूबर, 2024 एवं पश्चातवर्ती तिथियों में किया जाये ताकि कार्मिकों को मजदूरी / पारिश्रमिक / मानदेय का भुगतान किया जा सकें।
- राज्य शासन के निगम / मंडल/प्राधिकरण / आयोग / विश्वविद्यालय / स्थानीय निकाय / सार्वजनिक उपक्रम / अन्य एजेंसी / संस्थान भी अपनी वित्तीय स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्तानुसार भुगतान पर विचार कर सकते हैं।
28 तारीख को क्रेडिट हो सकता है वेतन
28 अक्टूबर तक राज्य सरकार के कर्मचारियों के खाते में पैसा क्रेडिट कर दिया जाएगा. वित्त विभाग के कर्मचारी लगातार इस काम में जुटे हुए हैं. त्योहार से पहले वेतन दिए जाने का फैसला खुद साय सरकार ने लिया है।
महानदी भवन ने जारी किया पत्र
महानदी भवन की ओर से एक पत्र भी इस संबंध में जारी किया गया है। जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि हर हाल में 28 तारीख तक वेतन कर्मचारियों को दे दिया जाए। इस बार दीपवली का त्योहार 31 अक्टूबर को पड़ रहा है।
महीने के आखिरी में पड़ने के चलते विष्णु देव साय सरकार ने ये फैसला लिया कि लोगों को अक्टूबर महीने की तनख्वाह 28 तारीख को ही दे दिया जाए। 28 तारीख को सैलरी आने की सूचना जैसे ही राज्य सरकार के कर्मचारियों को लगी वो खुशी से झूम उठे हैं। कर्मचारियों ने सीएम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को इसके लिए बधाई दी है।
ये भी पढ़ें- CG: छत्तीसगढ़ को मिला नेशनल वाटर अवार्ड, सीएम विष्णुदेव साय बोले प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines