बीजापुर से पी.रंजन दास की रिपोर्टः युवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व कांग्रेसी नेता अजय सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस विधायक विक्रम मण्डावी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजापुर में खेल मैदान के लिए दुगुने दामों में हाईमास्ट लाइट की खरीद की गई।
पूर्व कांग्रेसी नेता ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि भैरमगढ़ नगर पंचायत अंतर्गत मिनी स्टेडियम में हाईमास्ट लाइट के लिए डीएमएफ से लगभग 62 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी। लेकिन हाईमास्ट की खरीदी में छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम का रत्ती भर पालन नही किया गया।
और पढ़िए – बेमेतरा हिंसाः सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
नियमतः खरीदी हेतु कई फर्मो से कोटेशन मंगवाए जाने थे, यहां ऐसा नही हुआ। वहीं, नगर पंचायत क्षेत्र होने के बावजूद कार्य एजेंसी नगर पंचायत को ना बनाते हुए जनपद भैरमगढ़ को बनाया गया।
दुगुने दामों में खरीदी गई हाईमास्ट लाइटें
तमाम नियमो को ताक पर रखने के अलावा प्रत्येक हाईमास्ट लाइट की खरीदी भी दुगुने दर पर की गई। करीब साढ़े पन्द्रह लाख रुपये की दर से एक-एक हाईमास्ट खरीदे गए, जबकि इनकी कीमत अमूमन साढ़े 6 लाख रुपये के करीब है। अजय ने विधायक विक्रम को खुली चुनौती देते कहा कि अगर उनके आरोपों को विधायक झूठा साबित कर देते हैं तो वे उनसे सार्वजनिक माफी मांगने को तैयार है।
और पढ़िए – Chhattisgarh: बाढ़ में फंसी गर्भवती ने दिया बच्चे का जन्म, देवदूत बन पहुंची SDRF टीम
कांग्रेस की छवि हो रही धूमिल
पूर्व कांग्रेसी नेता ने आगे कहा कि इस संबंध में जब उनकी फोन पर भैरमगढ़ जनपद सीईओ से चर्चा हुई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। लेकिन आदेश प्रति का जिक्र होते ही सीईओ भी चौंक गए। अजय ने कहा कि जिले में खेल सुविधाओं के विकास का वे भी स्वागत करते हैं लेकिन इस आड़ में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार को वे कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते।
उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के चलते कांग्रेस की छवि धूमिल हो रही है, इसका खामियाजा पार्टी को कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतान पड़ेगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines