बेमेतरा हिंसाः सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Bametara Violence: सीएम भूपेश बघेल ने बेमेतरा हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
बता दें कि इससे पहले प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियाें ने सीएम बघेल से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही यह फैसला लिया गया है। सीएम ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं जो एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके साथ ही सीएम ने प्रदेशवासियों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1645710569104879616?cxt=HHwWgMDRqeLC3tYtAAAA
बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: