Chhattisgarh: स्वच्छता दीदियों के मानदेय वृद्धि हेतु राज्य शासन द्वारा 79.76 करोड़ रुपए की स्वीकृति

Chhattisgarh Swachhta Didis, Chhattisgarh Government, CM Bhupesh Baghel, Chhattisgarh News, Raipur News

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी योजना के अंतर्गत कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों के माह सितम्बर 2023 से मानदेय वृद्धि अनुसार प्रदेश शासन ने आगामी एक वर्ष के लिए राशि की स्वीकृत जारी कर दी है।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर की थी घोषणा

बता दें, कि सीएम बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की थी। प्रदेश शासन के द्वारा स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि अनुसार 7200 रुपए के मान से 9232 मानव बल हेतु अगले एक वर्ष (01 अक्टूबर 2023 से 30 सितम्बर 2024 तक) के लिए मानदेय हेतु 79 करोड़ 76 लाख 44 हजार 800 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।

विज्ञापन

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आदेश हुआ जारी

मंत्रालय से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकायों को अनिवार्य देयताओं को पूर्ण करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के चुंगी क्षतिपूर्ति मद की बची राशि के अग्रिम आहरण के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ