मन्नत हुई पूरी तो मां-चाची को सिक्कों से तौला, खर्च कर दिए इतने लाख रुपये

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मन्नत पूरी होने पर मां और चाची को सिक्कों से तौल दिया है। इस आयोजन में लाखों रुपये खर्च कर दिए गए। अब यह आयोजन सोशल मीडिया और इलाके में बना चर्चा का विषय बन गया है।

Chhattisgarh (3)
विज्ञापन

मां-बाप और सास-ससुर के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार करने वाले बेटे-बहुओं के कई वीडियो आपने देखे होंगे। ऐसे वीडियो अक्सर खूब वायरल होते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के एक बेटे ने अपनी मां और चाची को सिक्कों से तौल कर एक अनोखी मिसाल पेश की है। इसके लिए उसने लाखों रुपये खर्च किए। यह सब उस व्यक्ति ने केवल अपनी एक मन्नत पूरी होने के बाद किया है।

20 साल पुरानी मन्नत

विपिन शुक्ला नाम के व्यक्ति की आर्थिक स्थिति करीब बीस साल पहले काफी खराब थी। उस समय उन्होंने मन्नत मांगी थी कि यदि उनकी हालत सुधरती है और उनका कारोबार सफल होता है, तो वह अपनी मां को सिक्कों से तौलेंगे। विपिन ने तब एक छोटा-सा चाट का ठेला शुरू किया था।

Advertisment

…तो निभाया वादा

समय के साथ विपिन का कारोबार सफल हुआ और उन्हें अब लगता है कि उन्होंने जिंदगी में जो चाहा, वह उन्हें मिल गया है। इसी वजह से उन्होंने अपनी मां और चाची  दोनों को 10 रुपए के सिक्कों से तौलने का फैसला किया। यह आयोजन परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

1.55 लाख रुपए के सिक्के किए इस्तेमाल

विपिन शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन में कुल 1,55,800 रुपए के 10-10 रुपए के सिक्कों का इस्तेमाल किया गया। उनका कहना है कि उनकी मां और चाची ने हमेशा उनके संघर्ष में साथ दिया और यह पल उनके लिए समर्पित था। आयोजन के बाद विपिन ने बताया कि इन सिक्कों को वह अपने सात भांजों में बराबर बांटेंगे। इस आयोजन को देखने के लिए दूर से दूर से लोग पहुंचे थे और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या तहव्वुर राणा मामले में भारत की कूटनीतिक जीत से 26/11 के पीड़ितों को मिलेगा न्याय?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ