छत्तीसगढ़ में ट्रक-कार और बाइक में टक्कर, पांच की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख

Chhattisgarh, Chhattisgarh Road Accident, Truck Bike car Collided In Chhattisgrah, Balod News, CM Bhupesh Baghel

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की बॉडी भी क्षत-विक्षत हो गई थी। सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया है।

विज्ञापन

बालोद की तरफ जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार, आयरन से लोडेड ट्रक (सीजी 19 बीजी 1705) भानप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर जा रहा था। रास्ते में ट्रक की एक बाइक सवार को बचाने में सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार भी चपेट में आ गया। इससे कुल पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

बाइक सवार पोस्ट ऑफिस में करता था नौकरी

सूचना पाकर पहुंची पुलिस सभी को डौंडी अस्पताल लेकर आई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पोस्ट ऑफिस में काम करता था। वह जांजगीर चांपा का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ