Chhattisgarh: 'रीपा योजना' से खुशहाल हुई जिंदगी, महिलाएं उद्यमी बनकर हो रहीं आत्मनिर्भर

Chhattisgarh RIPA Scheme, CM Bhupesh Baghel, Chhattisgarh government, Chhattisgarh News, Raipur News
विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बने गौठानों में संचालित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) से ग्रामीणों एवं महिलाओं की जिन्दगी खुशहाल हो रही है। रीपा से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के सकारात्मक और बेहतर परिणाम सामने आने लगे हैं। ग्रामीण और महिलाएं अब खुद हुनरमंद होकर छोटे-छोटे रोजगार के जरिए स्वावलंबी बनने की ओर आगे बढ़ने लगे हैं।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में संचालित रीपा केंद्र बारीउमराव में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में राधिका महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं फ्लाई ऐश ब्रिक्स का निर्माण कर रहीं हैं। अब तक इससे उन्होंने 3 लाख 54 हजार रुपए के ब्रिक्स का बिक्री कर लिया है।

Advertisment

पुरुषों के साथ बराबर की भागीदारी निभा रहीं महिलाएं

जिला कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के मार्गदर्शन और परियोजना निदेशक कौशल प्रसाद तेंदुलकर के निगरानी में यहां के रीपा केंद्रों का बेहतर संचालन हो रहा है। जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम दुर्गाशंकर सोनी ने बताया कि समूह की सदस्य दुवासा पुरी फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण मशीन को चला रही हैं और समूह की सभी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर फ्लाई ऐश का निर्माण कर रहीं हैं। समूह के द्वारा अब तक 1 लाख 30 हजार से अधिक फ्लाई ऐश ब्रिक्स ईंटों का निर्माण किया जा चुका है। इनमें से 1 लाख 18 हजार ईंटों की बिक्री 3 लाख 54 हजार रुपए में कर चुके हैं।

गांधी जयंती के दिन हुई थी शुरुआत

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने 2 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना रीपा का शुभारंभ किया था। योजनांतर्गत पहले चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इन पार्कों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 600 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। प्रत्येक रीपा के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए आबंटित किए गए।

विज्ञापन

योजनांतर्गत गौठानों को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से जोड़ने से ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों की आय में वृद्धि हो रही है। ग्रामीणों को आय में वृद्धि करने के नए स्त्रोत मिल पा रहे हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। गांव में उद्यमिता को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो रहे हैं, जिससे लोगों को अब रोजी मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ