छत्तीसगढ़ के रायपुर AIIMS में पांच करोड़ का गबन; अब पांच साल का रिकॉर्ड खंगालेगी जांच टीम, अधिकारी-कर्मचारी रडार पर

Raipur AIIMS Embezzlement, Raipur AIIMS, AIIMS, Chhattisgarh News, Raipur News

Raipur AIIMS Embezzlement: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) में लगभग पांच करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। एम्स की तरफ से गठित तीन सदस्यीय टीम ने शुरुआती जांच में ही 30 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ ली है। अब टीम पांच वर्षों के दस्तावेजों की जांच करेगी।

विज्ञापन

तीन महीने पहले देने पड़ती है सूचना

मामला यह है कि एम्स में नौकरी छोड़ने से पहले डॉक्टरों को नियमानुसार तीन महीने पहले आवेदन के देकर प्रबंधन को इसकी सूचना देनी पड़ती है। जो डॉक्टर इस अवधि को पूरा किए बिना बीच में ही नौकरी छोड़ता है, तो उसे नोटिस पीरियड के बचे दिनों में बनने वाले वेतन की राशि का भुगतान करना होता है।

विज्ञापन

फाइनेंस और अकाउंट विभाग ने किया खेल

एम्स के बहुत से डॉक्टरों ने नोटिस पीरिएड में नौकरी छोड़ी है। ऐसे में यहां के फाइनेंस एंड अकाउंट विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो प्रकार से खेल किया है। पहला, डॉक्टरों से राशि लेकर नई रसीद के बदले तीन-चार वर्ष पुरानी रसीद दे दी और उस पैसे को AIIMS के खाते में जमा ही नहीं किया। दूसरा, जिन डॉक्टरों ने डिमांड ड्राफ्ट जमा किया उन्हें कुछ समय बाद लेनदेन करके डिमांड ड्राफ्ट लौटा दिया गया और इस पैसे का गबन कर लिया गया।

विज्ञापन

इस मामले को लेकर एम्स निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि इसकी पूरी जानकारी ले रहा हूं। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ