---विज्ञापन---

Chhattisgarh Politics: ‘डूबने लगी कश्ती तो…’, टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर रमन सिंह का शायराना तंज

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी आपसी कलह को दूर करने में लगी है। कांग्रेस ने बुधवार को बढ़ा फैसला लेते हुए टीएस सिंहदेव को अगला डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान किया। दिल्ली में हुए प्रदेश कांग्रेस की बैठक के बाद ये ऐलान किया गया कि टीएस सिंहदेव डिप्टी सीएम बनेंगे। बीजेपी ने […]

---विज्ञापन---

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी आपसी कलह को दूर करने में लगी है। कांग्रेस ने बुधवार को बढ़ा फैसला लेते हुए टीएस सिंहदेव को अगला डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान किया। दिल्ली में हुए प्रदेश कांग्रेस की बैठक के बाद ये ऐलान किया गया कि टीएस सिंहदेव डिप्टी सीएम बनेंगे। बीजेपी ने इसे टीएस सिंह देव का अपमान बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शायराना अंदाज में तंज कसा।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने तंज कसते हुए लिखा “डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूं किया, सौंप दी है पतवार आधी दूसरे के हाथ में।” वहीं, टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। यह मुख्यमंत्री या राज्यपाल का अधिकार होता है। उन्होंने कहा कि ढाई -ढाई साल के किए गए वादे अनुसार चार महीने पहले उपमुख्यमंत्री बनाकर टीएस सिंहदेव साथ अन्याय किया गया है।

---विज्ञापन---

बुधवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल हुए। मीटिंग के बाद कांग्रेस पार्टी ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 2018 चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली। जब मुख्यमंत्री बनाने का समय आया तो सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच कुर्सी की लड़ाई शुरू हो गई। दोनों के बीच अनबन की खबरें हमेशा आती रहती थी। अब टीएस सिंहदेव को डिप्टी बनाकर कांग्रेस ने चल रही खींचातानी को रोकने की कोशिश की है।

First published on: Jun 29, 2023 12:39 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola