Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्कूल शिक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में शिक्षक और विद्यार्थी का अनुपात राष्ट्रीय अनुपात से बेहतर हुआ है। उन्होंने बताया कि देश में 26 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक है, जबकि छत्तीसगढ़ में 21 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक है। सीएम साय ने कहा कि शिक्षकों की पदस्थापना में अब तक कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसके कारण शिक्षकों की कमी सामने आ रही है। इन कारणों से रेशनलाइजेशन या युक्तियुक्तकरण पहली प्राथमिकता होगी।
कुछ स्कूलों में जहां सब्जेक्ट फैकल्टी है, वहां शिक्षक नहीं हैं, जहां सब्जेक्ट फैकल्टी नहीं है, वहां शिक्षक हैं। कहीं-कहीं तो राज्य के अनुपात से भी कम छात्रों पर शिक्षक हैं। कहीं-कहीं तो 4 से लेकर 5 छात्रों पर एक शिक्षक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे स्कूलों को युक्तिसंगत बनाने की प्रक्रिया के लिए चिन्हित किया जा रहा है और जल्द ही सभी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे सभी स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध होंगे और शिक्षा का लेवल और भी बेहतर होगा।
शिक्षकों की व्यवस्था पर काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की व्यवस्था के साथ-साथ वे बुनियादी ढांचे के विकास पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे युक्तिकरण का राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उन स्कूलों में भी शिक्षक उपलब्ध होंगे जहां शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र का आगाज, कैबिनेट मंत्री बोले- विपक्ष के सवालों का जवाब देने को सरकार तैयार
ये भी पढ़ें- गृहमंत्री Vijay Sharma का बलौदाबाजार में हिंसा मामले पर बड़ा बयान, कहा- जल्द होगा पर्दाफाश
ये भी पढ़ें- रायगढ़ में नये गार्डन के लिए 10 करोड़ का ऐलान! वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की लोगों से ये अपील
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines