गृहमंत्री Vijay Sharma का बलौदाबाजार में हिंसा मामले पर बड़ा बयान, कहा- जल्द होगा पर्दाफाश

Chhattisgarh News: रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक बार फिर बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एजेंसियां जांच कर रही हैं।

Deputy Chief Minister and Home Minister Vijay Sharma

Chhattisgarh News: बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर एक बार फिर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बलौदाबाजार की घटना सहित प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। दूसरी ओर भाजपा सरकार ने भी इस मामले में लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही है। भाजपा सरकार के मंत्री का तो सीधा आरोप है कि बलौदाबाजार की घटना को असामाजिक तत्वों के साथ कुछ जिम्मेदार लोगों ने जानबूझकर षडयंत्र पूर्वक अंजाम दिया है।

विज्ञापन

बलौदा बाजार की घटना क्या बोले

बलौदा बाजार की घटना को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ”बलौदाबाजार मामले में लगभग डेढ़ सौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल जांच जारी है। बलौदाबाजार की घटना कहां से शुरू होती है कहां लिंक होती है और कहां जुड़ती है, यह सब बातें जांच के बाद सामने आ जाएगी। विजय शर्मा ने कहा कि ”यह मामला षडयंत्र पूर्वक किया गया है, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों के साथ कुछ जिम्मेदार लोगों ने जानबूझकर षड्यंत्र किया है।

विज्ञापन

पूछताछ करने पुलिस पहुंची भिलाई

बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ करने के लिए आज बलौदाबाजार पुलिस भिलाई पहुंची। पुलिस टीम जब उनके निवास पर पहुंची तो पता चला कि वो अपने घर में नहीं हैं। बाद में पुलिस ने पंचनामा तैयार कर रख लिया और टीम वापस लौट गई. बलौदाबाजार पुलिस जल्द ही कांग्रेस विधायक को नोटिस देगी और उन्हे पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहेगी।

क्या था मामला

गौरतलब है कि 15 और 16 मई की रात को अज्ञात बदमाशों ने धार्मिक स्थल तोड़फोड़ की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की। समाज विशेष के लोग इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच करने की मांग कर रहे थे। सरकार का दावा था कि जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, लेकिन बाद में प्रदर्शन के दौरान भीड़ में घुस आए उपद्रवियों ने एसपी और कलेक्टर कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। करीब 100 से ज्यादा गाड़ियों में आग लगी दी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ