छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र का आगाज, कैबिनेट मंत्री बोले- विपक्ष के सवालों का जवाब देने को सरकार तैयार

Chhattisgarh Monsoon Session 2024: छत्तीसगढ़ के स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का मानसून सत्र को लेकर काफी कुछ कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देंगी।

Chhattisgarh Monsoon Session 2024
विज्ञापन

Chhattisgarh Monsoon Session 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मानसून सत्र का आगाज हो गया है। आज मानसून सत्र का पहला दिन था। विधानसभा सत्र को लेकर प्रदेश के स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए बताया कि सरकार ने मानसून सत्र की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने यह भी बताया सत्र दौरान सरकार विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देंगी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष द्वारा मलेरिया, डायरिया को लेकर घेरे जाने पर भी जवाब दिया है।

विज्ञापन

विपक्ष के सवालों का जवाब देंगी सरकार

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार ने मानसून सत्र को लेकर काफी तैयारी की है। इस सत्र के दौरान सरकार विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देंगी। इसके साथ ही स्वस्थ्य मंत्री ने कहा कि सशक्त विपक्ष का होना, लोकतंत्र के लिए अच्छा है। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मलेरिया, डायरिया को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने के मामले में कहा कि विपक्ष का काम है ज्वलंत मुद्दों को उठाना है। उनके प्रश्नों का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है।

केंद्रीय बजट पर क्या बोले मंत्री

इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि विकसित भारत का बजट आने वाला है, इससे
काफी कुछ उम्मीदें हैं। पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास किया। जनकल्याणकारी योजनाएं इसी तरह से चलती रहेंगी। उन्होंने बताया इस बजट में उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए भी कुछ चीजों की मांग की है, अब देखना है क्या होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ