घात लगाए नक्सलियों ने ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में एक ढेर

Naxalites Attack STF Jawans in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे हैं STF के जवानों पर नक्सलियों ने शुक्रवार सुबह हमला बोल दिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गया।

Naxalites Attack STF Jawans in Dantewada

Naxalites Attack STF Jawans in Dantewada:  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में 3 दिन तक एंटी नक्सल ऑपरेशन चला कर लौट रहे हैं STF के जवानों पर नक्सलियों ने शुक्रवार सुबह हमला बोल दिया, जिसके बाद जवान सतर्क हो गए और इस हमले पर उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में भारतीय जवान बाल-बाल बचे। वहीं जवाबी कार्रवाई में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गया।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में नक्सली ढेर

बता दें कि पिछले 3 दिनों से बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में DRG, STF और बस्तर फाइटर के 1000 जवानों की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रही थी। इसी ऑपरेशन के तहत बीते दिन भारतीय जवानों की टीम अब तक कुल 8 नक्सलियों को मार गिराया है। इसी ऑपरेशन को अंजाम देकर DRG, STF और बस्तर फाइटर की टीम शुक्रवार को वापस लौट रही थी। तभी अचानक उन पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। इस हमले से जवानों ने पहले खुद को बचाया। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

भारी मात्रा में हथियार बरामद

इसके साथ ही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर कर दिया। घटनास्थाल पर जवानों को भारी मात्रा में नक्सली के हथियार बरामद हुए, जिसमें ऑटोमेटिक हथियार भी शामिल है। जवानों की टीम मुठभेड़ में मारे गए आठों नक्सलियों के शव को लेकर दोपहर तक दंतेवाड़ा मुख्यालय पहुंचेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ