कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती...कवासी लखमा के PM मोदी पर दिए बयान का छत्तीसगढ़ मंत्री ने दिया जवाब

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कवासी लखमा के बयान पर पलटवा करते हुए कहा कि कवासी लखमा का बयान, कांग्रेस की भाषा है और कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024

कवासी लखमा Vs केदार कश्यप

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा द्वारा पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक का माहौल काफी गर्म हो गया है। कवासी लखमा के पीएम मोदी वाले बयान को लेकर भाजपा की तरफ से कई बार किए जा चुके हैं। हाल ही में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भी कवासी लखमा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कवासी लखमा का बयान, कांग्रेस की भाषा है और कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

विज्ञापन

कांग्रेस पर मंत्री का वार 

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा ने जो बयान दिया है, वह साफ तौर पर कांग्रेस की भाषा है और कांग्रेस बोलती ही है पाकिस्तान की भाषा। मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का संस्कार ही खराब है, उनके जींस में यह है कि यहां के लोगों का अपमान कैसे करें। कांग्रेस को अपनी हार साफ-साफ दिखाई दे रही है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं का जिस तरीके से मनोबल बढ़ा है, उसके कारण कांग्रेस अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। कैबिनेट मंत्री केदार ने राम के आर्शीवाद को लेकर कहा कि राम भगवान का आशीर्वाद सबको मिलेगा। देश की जनता भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वालों को अच्छा सबक सिखाएगी।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा 

मंत्री केदार ने आगे कहा कि 13 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर के दंतेवाड़ा और बालोद जिलों में प्रवास पर रहेंगे। राजनाथ सिंह के इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़े नेता शामिल रहेंगें। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल है। कांग्रेस पार्टी में हताशी और निराशा है। साथ ही, वहां आपसी गुड़बाजी भी देखने को मिलती रहती है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अभी से तलाश रही है कि हार का ठिकरा किसके ऊपर डाला जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ