---विज्ञापन---

5 रुपये में खाएं भरपेट खाना, छत्तीसगढ़ के कोरबा में खुला दाल-भात केंद्र, श्रम मंत्री ने किया आगाज

Chhattisgarh Labor Minister Lakhan Lal Dewangan: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिले में श्रम अन्न योजना के तहत दाल-भात केंद्र की शुरुआत की। यहां निर्माण, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए सिर्फ 5 रुपये भरपेट खाने की व्यवस्था है।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh Labor Minister Lakhan Lal Dewangan: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे श्रमिकों का भी पूरा ध्यान रख रही है। प्रदेश के श्रम, उद्योग और वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन ने बीते दिन कोरबा जिले के बालकों में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत निर्माण, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए सिर्फ 5 रुपये भरपेट खाने की व्यवस्था के लिए दाल-भात केंद्र की शुरुआत की।

श्रम मंत्री ने की दाल-भात केंद्र की शुरुआत

दाल-भात केंद्र की शुरुआत करने के बाद श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने खुद पहले श्रमिकों को भोजन परोसा। इसके बाद उनके साथ बैठक कर दाल-भात केंद्र का खाना खाया। इसके साथ ही मंत्री ने सभी श्रमिकों को इस केंद्र में खाना के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि दाल-भात केंद्र में श्रमिकों को गुणवत्तापूर्व पोषण तत्व से भरपूर भोजन मिलेगा। इस केंद्र में श्रमिक बेझिझक और निसंकोच 5 रुपये में भरपेट खाना खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

सरकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी 

इसके साथ ही श्रम मंत्री ने गरीब श्रमिकों को यहां खाना खाने के फायदे बताए। इसके अलावा उन्हें श्रम विभाग के तहत श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए चलाई जा रही कई सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

यह भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय ने किया ‘क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024’ का शुभारंभ, बोले- जलवायु परिवर्तन से एक साथ निपटना होगा

---विज्ञापन---

भूला नहीं सकते श्रमिकों का योगदान

इस मौके पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों का योगदान अमूल्य है। ये श्रमिक हैं जो देश में पुल-पुलिया, सड़क, बड़े-बड़े भवनों और महलों का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री होने के नाते मेरी कोशिश रहती है कि राज्य में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों और युवाओं के लिए रोजगार पैदा हो।

First published on: Mar 05, 2024 03:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola