हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh: नेकलेस चोरी मामले में मिली पुलिस को सफलता, महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

विज्ञापन

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेकलेस स्नैचिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं को नेकलेस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

अभी पढ़ें – Manchester United के स्टार फुटबॉलर को पुलिस ने किया अरेस्ट, बलात्कार और धमकी देने का आरोप

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बुजुर्ग महिला सुशीला बाई धनकर कांकेर से अपने गांव हाटकर्रा बस से वापस लौट रही थी। इस दौरान उसके गले से किसी ने 50 हजार रुपये के नेकलेस की चोरी कर ली।

विज्ञापन

मामले की इस तरह हुई तफ्तीश

पुलिस में मामला दर्ज होते ही जांच शुरू करते हुए बस चालक व परिचालक से चर्चा की। दोनों ने बताया कि कुछ महिलाएं कांकेर से चढ़ी थीं जो अपने बताए पते पर पहुंचने से पूर्व ही उतर गई।

अभी पढ़ें – AUS vs ENG: बटलर ने ठोका पावरफुल छक्का, तोड़ डाली बीयर केन, देखें वीडियो

विज्ञापन

सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए चोर

CCTV की मदद से उक्त महिलाओं की पहचान कर पुलिस ने खोजबीन करते हुए मामले में 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिलाओं के पास से तंबाखू के डब्बे में छुपाकर रखे नेकलेस को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि यह सभी महिलाएं कोरबा जिले की रहने वाली है, जिनका कांकेर पहुंचने का कोई स्पष्ट कारण नहीं है। इनमें से एक महिला के खिलाफ चैन स्नैचिंग मामले में अम्बिकापुर व अन्य थानों में मामले दर्ज है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola