'प्राइवेट मैनेजर की नौकरी से बेहतर सरकारी चपरासी...' IPS दीपांशु ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

Chhattisgarh, Chhattisgarh News, IPS Dipanshu Kabra, Government peon, Government Job, Private Manager Job, Job News

आईपीएस ने लिखा कि मित्र मेरी नजर में दोनों ही बेहद सम्मानजनक जॉब्स हैं।

Chhattisgarh: एक कवाहत है कि लोग अपने दुख से नहीं दूसरों के सुख से ज्यादा दुखी हैं। फिर बात चाहे पहनावे की हो या नौकरी की। नौकरी में सरकारी बनाम प्राइवेट की बात सबसे ज्यादा आम है। इसे समाज में प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है।

विज्ञापन

कुछ ऐसी ही बात सोशल मीडिया पर सेवकराम नाक के एक यूजर ने कर दी। उसने छत्तीसगढ़ के आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा को टैग करते हुए लिखा कि प्राइवेट मैनेजर की नौकरी से अच्छा सरकारी चपरासी बनकर समाज की नजरों में चमकदार हीरा बनो। फिर क्या था? आईपीएस दीपांशु ने अपने खास अंदाज में जवाब दिया।

विज्ञापन

आईपीएस ने कहा- दोनों जॉब्स सम्मानजनक

आईपीएस ने लिखा कि मित्र मेरी नजर में दोनों ही बेहद सम्मानजनक जॉब्स हैं। आप जो भी बनना चाहते हैं उसे चुन सकते हैं। बस कुछ अच्छा बनें। उनके इस जवाब ने कई लोगों का दिल जीत लिया है। लोग आईपीएस दीपांशु की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

जानिए कौन हैं IPS दीपांशु?

आईपीएस दीपांशु काबरा 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे 2005 में महासमुंद एसपी और 2010 में रायपुर के एसपी रहे। 2020 में बिलासपुर का आईजी बनाया गया। 2021 में काबरा को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया। दीपांशु की गिनती छत्तीसगढ़ में तेज तर्रार अधिकारियों के रूप में होती है।

वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा नागपुर से हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ