छत्तीसगढ़ को आज मिलेगा नया CM, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे PM मोदी और अमित शाह

Chhattisgarh Government Swearing in Ceremony Update: छत्तीसगढ़ में आज नई सरकार का शपथ विधि कार्यक्रम आयोजित होगा। नए सीएम विष्णुदेव साय और 2 डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

Chhattisgarh Government Swearing in Ceremony Update

Chhattisgarh Government Swearing in Ceremony Update

Chhattisgarh Government Swearing in Ceremony Update: छत्तीसगढ़ में आज नई सरकार का शपथ विधि कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जाएगा। समारोह में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। जानकारी के अनुसार सबसे पहले आज सुबह 11 बजे सीएम पूर्व पीएम अटल बिहारी की प्रतिमा और वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम के आयोजन स्थल साइंस काॅलेज रायपुर पहुचेंगे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी और अमित शाह आज पहले भोपाल जाएंगे इसके बाद दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जहां विष्णुदेव साय के शपथ विधि कार्यक्रम में भाग लेंगे। बता दें कि सीएम विष्णुदेव के अलावा डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव भी शपथ लेंगे। इन तीनों के अलावा कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। जिसमें बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, लता उसेंडी, ओपी चौधरी, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, रेणुका सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन

तीन डोम बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में चुनाव हुए थे। इसके बाद परिणाम 3 दिसंबर को जारी हुए। जिसमें 5 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद भाजपा ने एक बार फिर वापसी की। पार्टी करीब 54 सीटें जीती। वहीं पिछले चुनाव में 70 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस चुनाव में मात्र 34 सीटें ही जीत पाई। इसके बाद सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें विष्णुदेव साय को प्रदेश का सीएम चुन लिया गया।

विज्ञापन

डोम में भाजपा के ध्वज की तरह दिखने वाला कपड़ा लगाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ