एक साथ 25 सांप देख रूह जाएगी कांप; चीखने चिल्लाने लगी महिला, सांपों का वीडियो वायरल

25 Snakes Rescue Operation Video Viral: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक साथ 25 सांप मिले हैं, जिन्हें रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया गया है। सांप एक घर में मिले, जो सीढ़ियों के नीचे गड्ढा बनाकर डेरा जमाए हुए थे। एक सांप बाहर निकला तो मामले का खुलासा हुआ।

Madhya Pradesh Jabalpur Snake Rescue Operation

घर से एक साथ मिले सांप के 25 बच्चे।

विज्ञापन

25 Snakes Rescue Operation Video Viral: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज एक घर से 25 सांपों को रेस्क्यू किया गया। हालांकि वे सपोले थे, लेकिन जानलेवा साबित हो सकते थे। इसलिए उन्हें स्नेक कैचर ने रेस्क्यू करके सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वहीं सपोले मिलने, उन्हें रेस्क्यू किए के वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर एक बार तो किसी की भी रूह कांप जाएगी।

वहीं जिस महिला के घर में सपोले मिले, वह उन्हें देखकर चिल्लाने लगी थी। भेड़ाघाट थानांतर्गत कूडन के तहत आने वाले गांव बमुरहा हिनौता का मामला है और विजय सिंह ठाकुर नामक शख्स के घर में सपोलों ने सीढ़ियों के नीचे गड्ढा बनाकर डेरा डाला हुआ था। स्नेक कैचर गजेंद्र दूबे ने उन्हें रेस्क्यू किया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सपोले कील बैक चैकर्ट यानी पनियल प्रजाति के सांप के बच्चे बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

बोरी उठाने पर नीचे रेंगते दिखे सपोले

सांपों को देखने वाली महिला सुभद्रा ने बताया कि वह आंगन में झाड़ू लगा रही थी। सीढ़ियों के नीचे कई दिन से एक बोरी रखी थी, जिसे उठाकर सफाई करने की सोची तो एक सपोला रेंगता दिखा। देखते ही देखते एक साथ कई सपोले बाहर निकलने लगे। यह देखकर वह चिल्लाने लगी तो शोर सुनकर पति विजय और पड़ोसी भागे आए। विजय ने सपोले देखते ही स्नेक कैचर गजेंद्र दुबे को बुलाया।

विज्ञापन

ऊपर-ऊपर रेंग रहे 15 सपोले तो हाथ आ गए, लेकिन बाकी सपोले मिट्टी के अंदर छिप गए, जिन्हें गड्ढा खोदकर निकाला गया। कुल 25 सपोले निकले, जिन्हें कट्टे में भरकर कुछ को जंगल में और कुछ को देवताल तालाब में छोड़ दिया गया। गजेंद्र ने बताया कि कील बैक चैकर्ट यानी पनियल प्रजाति के बच्चे ज्यादा जहरीले नहीं होते, लेकिन इनके काटने से जान पर बन सकती है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स ने सपोले कट्टे में भरे और वह उन्हें छोड़ने के लिए जा रहा है। उससे पहले वह उन्हें एक तसले में निकालकर दिखाता है। काले रंग के लंबे-लंबे सपोले रेंगते दिखते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ