सड़क पर बिखरी लाशें, खून से सनी चप्पलें-सामान; अंबाला में 7 लोगों की जान लेने वाले हादसे की वजह आई सामने

Haryana Ambala Truck Traveler Collision: हरियाणा के अंबाला जिले में हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच में हादसे की वजह सामने आई है। ट्रक और ट्रैवलर दोनों के ड्राइवरों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। वहीं हादसे के बाद मौके के वीडियो भी सामने आए हैं।

Haryana Ambala Truck Traveler Collision

Haryana Ambala Truck Traveler Collision

Ambala Truck Traveler Collision Reason Revealed: सड़क पर लाशें बिखरी थीं, घायलों के सिर फूटे थे और खून बह रहा था। बच्चे दर्द के मारे बुरी तरह बिलख रहे थे। घायलों-मृतकों का सामान, चप्पलें, कपड़े सब खून से सने थे। ट्रैवलर बुरी तरह पिचकी हुई थी। उसके अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए हाथ जोड़ रहे थे। यह मंजर आज सुबह हरियाणा के अंबाला जिले में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर देखने को मिला।

विज्ञापन

राहगीरों ने किसी तरह ट्रैवलर को काटकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लाशों को मोहड़ा थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसा ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर होने से हुआ, जिसमें करीब 7 लोग मारे गए हैं। मरने वालों में 6 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है, जो बेहोशी की हालत में मिली थी।

विज्ञापन

इस वजह से हुआ भीषण हादसा

मोहड़ा थाना पुलिस की जांच के मुताबिक, घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। घायलों ने बताया कि खाली सड़क थी, ट्रैवलर अपनी स्पीड पर थी। जब मोहड़ा के पास पहुंचे तो एक ट्रक आगे-आगे चलने लगा। ट्रक भी अपनी स्पीड पर था, अचानक ट्रक वाले ने ब्रेक लगाए। घायलों के अनुसार, शायद ट्रक वाले के आगे कोई वाहन आ गया होगा।

विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगने से ट्रैवलर ड्राइवर स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया और आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गया। टक्कर लगते ही जोरदार झटका लगा और ट्रैवलर घिसटते हुए बीच सड़क पलट गई। सभी सवारियां और बच्चे दरवाजा खिड़कियां टूटने से निकलकर सड़क पर गिर गए। कुछ लोग ट्रैवलर के क्षतिग्रस्त ढांचे में फंस गए। टक्कर लगते ही जोरदार आवाज आई तो आस-पास के लोग दौड़े आए, जिन्होंने बचाव अभियान चलाया। पुलिस को कॉल करके बुलाया।

विज्ञापन

वैष्णो देवी जाने के लिए निकला था पूरा परिवार

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रहने वाले एक परिवार के रिश्तेदार मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव भोपतपुर से श्रद्धालुओं को लेकर ट्रैवलर निकली थी। हादसे में 6 माह की मासूम दीप्ति समेत 7 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में मनोज 42 वर्ष, सतवीर 46 वर्ष, गुड्डी शामिल हैं। घायलों में राजेन्द्र 50 वर्ष, कविता 37 वर्ष, वंश 15 वर्ष, सुमित 20 वर्ष, शिवानी 23 वर्ष, आदर्श 4 वर्ष, राधिका, धीरज व अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ