छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 53 उम्मीदवारों का नाम शामिल

Congress Second list Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी।

Chhattisgarh Election 2023 Congress second list 53 candidates

Chhattisgarh Election 2023 Congress second list 53 candidates

Congress Second list Chhattisgarh Election 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस एक के बाद एक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। कांग्रेस ने आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 53 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में 12 विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

विज्ञापन

अरुण वोरा सातवीं बार मैदान में 

दूसरी लिस्ट में बालोद जिला के संजारी बालोद विधानसभा से वर्तमान विधायक संगीता सिन्हा, गुंडरदेही से वर्तमान कुंवर सिंह निषाद के नाम शामिल हैं। उन्हें लगातार दूसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं दुर्ग जिला में दिवंगत मोतीलाल वोरा के पुत्र और दुर्ग विधायक अरुण वोरा को कांग्रेस ने सातवीं बार दुर्ग शहर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार वोरा ने भाजपा के चंद्रिका चन्द्राकर को हराया था। दूसरी ओर कांग्रेस के भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर को वैशाली नगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। मुकेश चन्द्राकर पिछले दो साल से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं।

विज्ञापन

विधायक बृहस्पति सिंह का टिकट कटा

इसी तरह भिलाईनगर विधानसभा से विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने फिर से प्रत्याशी बनाया है। साल 2018 में भाजपा के दिग्गज नेता और राजस्व मंत्री रहे प्रेम प्रकाश पांडेय को 2700 मतों से हराया था। वहीं बलरामपुर जिले से सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह का टिकट काटा गया है। उनकी जगह अंबिकापुर के महापौर डॉ अजय तिर्की को पार्टी ने टिकट दिया है।

विज्ञापन

7 और 17 नवंबर को होंगे चुनाव 

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 30 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया। जबकि 8 विधायकों का टिकट काटा गया। दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों के नाम के बाद अब केवल 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना बाकी है। इससे पहले बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी की थी। बीजेपी ने इसमें एक नाम शामिल किया। बीजेपी की लिस्ट में भावना बोहरा को पंडरिया से टिकट दिया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। इसके लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ