---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Assembly Elections: भाजपा का उम्मीदवारों के नाम पर दिल्ली में मंथन, 19 को केंद्रीय समिति की बैठक

Assembly Elections BJP Candidates: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची को लेकर भाजपा की बैठकों का दौर जारी है, जल्दी ही सूचियां जारी की जाएंगी।

---विज्ञापन---

कुमार गौरव, नई दिल्ली

Assembly Elections BJP Candidates List Update: देश के 5 जिलों में विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम पर दिल्ली में चर्चा जारी है। आज भी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठकों का दौर चला। मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के उम्मीदवारों के नामों को लेकर सभी राज्यों के कोर ग्रुप के नेताओ के साथ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की बैठक हुई। अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 19 अक्टूबर को होगी, जिसमे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बचे हुए कैंडिडेट्स के नामों पर चर्चा होगी। तेलंगाना और मिजोरम के भी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी। उसके बाद सूची जारी की जाएगी।

---विज्ञापन---

कितने सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी

भाजपा को अभी राजस्थान के 159, मध्य प्रदेश के 94 और छत्तीसगढ़ के 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करना है। तेलंगाना की 119 सीटों में से किसी भी सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार का ऐलान नही किया है। वहीं मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन अभी तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नही हुआ है।

यह भी पढ़ें: गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा, PM MODI बोले-2040 तक चांद पर जाएंगे भारतीय

---विज्ञापन---

12 बजे के करीब हुई राजस्थान की बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना भाजपा कोर ग्रुप की मीटिंग अलग-अलग समय पर ली। राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की बैठक दिन में 12 बजे शुरू हुई। बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, प्रभारी अरुण सिंह देर रात ही दिल्ली पहुंच गए थे। कुछ दिन पहले भाजपा ने राजस्थान की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 41 उम्मीदवारों के नाम थे। उसके बाद से राज्य भाजपा में आंतरिक कलह चरम पर है।

दोपहर 3 बजे हुई मध्य प्रदेश की बैठक

राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मध्य प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर समेत राज्य के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मध्य प्रदेश के 94 उम्मीदवारों की सूची जारी होनी अभी बाकी है और इसी को लेकर 3 घंटे मंथन चला। इसके बाद तेलंगाना और मिजोरम के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ के बचे हुए 5 उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में मिली जीत तो ‘राहुल या मल्लिकार्जुन खरगे को बनाएंगे PM पद का उम्मीदवार’, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किया ऐलान

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 19 को

राज्य कोर ग्रुप की केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में नाम तय होने के बाद भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 19 अक्टूबर को होगी। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बचे हुए कैंडिडेट्स के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जायेगी।

---विज्ञापन---

तेलंगाना उम्मीदवारों की सूची 22 तक

दक्षिण राज्य तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। उसके लिए भाजपा तैयारी कर रही है। राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों के नाम पर काम कर चुकी है। अब नाम CEC को भेजे जाएंगे। तेलंगाना में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 22 अक्टूबर से पहले आ जाएगी।

9 को जारी हुई थी 3 राज्यों की लिस्ट

भाजपा कुछ-कुछ अंतराल पर राज्यों के विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। इससे पहले 9 अक्टूबर को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान हुआ था। उसी दिन भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 162 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इनमें राजस्थान के 41, मध्य प्रदेश के 57 और छत्तीसगढ़ के 64 प्रत्याशियों के नाम थे।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2023 06:25 PM
End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola