Chhattisgarh Assembly Elections 2023: पंडरिया सीट से BJP ने भावना बोहरा को चुनावी मैदान में उतारा, अब तक 86 नाम फाइनल

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर तीसरी लिस्ट जारी की गई है। BJP अब तक 86 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है।

Chhattisgarh Assembly Elections 2023, Chhattisgarh BJP candidate List, Bhavna Bohra, BJP candidate, Pandariya seat in chhattisgarh

भावना बोहरा।

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। यहां भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची में कबीरधाम जिले की पंडरिया सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की।

विज्ञापन

भाजपा राज्य महिला शाखा की सचिव हैं भावना बोहरा

उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिला पंचायत की अध्यक्ष और भाजपा की राज्य महिला शाखा की सचिव भावना बोहरा को पंडरिया से मैदान में उतारा गया है। इसके साथ, भाजपा ने अब तक कुल 90 विधानसभा सीटों में से 86 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दूसरे चरण में होने वाले मतदान वाली शेष चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।

विज्ञापन

दो चरणों में होगा मतदान

बता दें कि राज्य में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान हो रहा है। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करना 13 अक्टूबर से शुरू हुआ। कांग्रेस ने 2018 के चुनावों में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई, जबकि जेसीसी (जे) और बसपा को क्रमशः 5 और 2 सीटें मिलीं। कांग्रेस की वर्तमान ताकत 71 है। कांग्रेस ने अब तक 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ