Chhattisgarh: कुत्ते ने जान देकर बचाई जवानों की 'जान', नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी

Chhattisgarh, Dog Saved Life Of ITBP Jawans, Pressure IED Bomb, Narayanpur District, Naxal Affected Narayanpur, Chhattisgarh Hindi News

फाइल फोटो।

Chhattisgarh: कहते हैं कि कुत्ते जितना वफादार जानवर कोई नहीं है। इस बात को छत्तीसगढ़ में एक कुत्ते ने सच साबित कर दिखाया। कुत्ते ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जवानों की जान बचाने के लिए खुद की जान दे दी। उसने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस घटना में महज एक जवान को मामूली चोटें आई हैं। जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

गश्त पर निकले थे जवान

यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले का है। आईटीबीपी अफसरों ने बताया कि जवानों को धनोरा थाना क्षेत्र में गश्त पर भेजा गया था। जवानों की पेट्रोलिंग के दौरान उनके साथ एक कुत्ता भी चल रहा था। जब जवान हिकपोल और टेकनार के जंगल में थे तो कुत्ता बम पर बैठ गया और उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना में कुत्ते की मौत हो गई और मनोज को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन

घटना के बाद अन्य जवानों ने घायल मनोज को अस्पताल पहुंचाया। घायल आईटीबीपी के जवान मनोज ने बताया कि गांव में रहने वाला कुत्ता अक्सर कैंप पर आ जाता था। सेना के जवान उसे खाना देते थे। कुछ देर पेट्रोलिंग के दौरान जवानों के साथ कुत्ता भी चलने लगा।

मनोज बोले- जवानों के साथ चल रहा था कुत्ता

मनोज ने बताया कि आज जब जवान गश्त पर थे तो वह कुत्ता भी उनके साथ था। जब जवान मौके के पास पहुंचे तो कुत्ता बम के पास जाकर उस पर बैठ गया। इससे बम फट गया और उसकी मौत हो गई। बम के छर्रे लगने से मनोज घायल हो गया। मनोज ने कहा कि कुत्ते की वजह से उनकी और अन्य जवानों की जान बची।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों के साथ एक कुत्ते के भाग जाने से जवानों की जान बच गई। जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से आईटीबीपी का जवान मनोज यादव मामूली रूप से घायल हो गया। इस घटना में कुत्ते की मौत हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ