'कांग्रेस सरकार में फला-फूला अवैध कारोबार', Mahadev App Scam में कारोबारी की सुसाइड पर बोले डिप्टी सीएम

Deputy CM Arun Sao on Mahadev App Scam: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने महादेव बेटिंग ऐप स्कैम में फंसे कारोबारी के सुसाइड को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि महादेव ऐप का अवैध कारोबार कांग्रेस सरकार के सरंक्षण में फला फूला है।

Deputy CM Arun Sao on Mahadev App Scam
विज्ञापन

Deputy CM Arun Sao on Mahadev App Scam: छत्तीसगढ़ के महादेव बेटिंग ऐप स्कैम मामले में सोमवार को एक कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। इसमें कारोबारी की आत्महत्या ने मामले को और भी ज्यादा गंभीर कर दिया है। अब इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि महादेव ऐप स्कैम मामले को लेकर लगातार जांच हो रही है। इस दौरान डिप्टी सीएम साव ने प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महादेव ऐप का अवैध कारोबार कांग्रेस सरकार के सरंक्षण में फला फूला।

Advertisment

महादेव ऐप को लेकर कांग्रेस पर वार

डिप्टी सीएम साव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महादेव ऐप का अवैध कारोबार कांग्रेस सरकार के सरंक्षण में फला फूला। लोग इस चक्र में फंसकर आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हुए। फिलहाल राज्य सरकार इस मामले को लेकर गंभीर हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने भूपेश बघेल के रायबरेली दौरे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी हैं, कांग्रेस इतनी सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन कांग्रेसी केवल रायबरेली ही जा रहे हैं। रायबरेली की जनता सवाल पूछ रही है कि सांसद निधि का पैसा सोनिया गांधी ने किधर लगाया?

उड़ीसा में छत्तीसगढ़ की तारीफ

इसके साथ ही उन्होंने उड़ीसा में हुई छत्तीसगढ़ की तारीफ पर कहा कि देश में कांग्रेस के नेताओं ने लगातार छत्तीसगढ़ के मॉडल को प्रस्तुत किया। लेकिन एक भी जनता लाभान्वित नहीं हुई। कांग्रेस की सरकार में जनता त्रस्त और परेशान ही रही। वहीं अब प्रदेश में सीएम साय के कामों की चर्चा हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 11 की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की ही जीत होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ