हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मोबाइल और बाइक के लालच में 'जिगरी यार' का कत्ल! हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका

Chhattisgarh Crime News: धमतरी जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, ये युवक अपने दोस्त का नया फोन और बाइक हड़पना चाहता था।

विज्ञापन
पुलिस ने कातिल को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News: 9 अक्टूबर को ग्राम सिर्री रोड किनारे महानदी की नहर में एक लाश मिली। जिसकी पहचान ग्राम कंडेल निवासी किशोर साहू (22) के तौर पर की गई। इस दौरान मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। इसको हत्या मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि किशोर साहू के दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान दोनों ने शराब पी रखी थी।

नहर में मिला शव

हत्या का मामला 9 अक्टूबर का बताया जा रहा है। अक्टूबर को ग्राम सिर्री रोड किनारे महानदी मुख्य नहर के बहते पानी में एक युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस को पता चला कि मौत से पहले युवक अपने दोस्त के साथ था। दोस्त से पूछताछ की गई तो पता चला कि हत्या उसी ने की है।

ये भी पढ़ें: हादसे में पति-पत्नी समेत 4 की मौत, वाराणसी में हाईवे किनारे खड़े डंपर में घुसी कार

विज्ञापन

बाइक और मोबाइल के लिए हत्या

पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले किशोर साहू गागरा गांव के मुकेश साहू के साथ ही था। 8 अक्टूबर को दोनों ने साथ में शराब पी, इसके बाद मुकेश उसे उसी की बाइक में घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में किशोर बाइक से गिर गया, यहीं पर मुकेश के मन में लालच आ गया। उसने नशे में धुत्त अपने दोस्त किशोर के हाथ पैर बांध दिए और महानदी के मुख्य नहर में फेंक दिया। डूबने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोस्त को मार कर मुकेश उसका नया मोबाइल फोन और बाइक लेना चाहता था।

हत्या करने के बाद मुकेश ने किशोर के मोबाइल फोन को बेच दिया। कुरूद पुलिस ने मुकेश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UP में एक महीने की बेटी की बलि; जानें कहां और क्यों अंजाम दी गई वारदात?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola