हादसे में पति-पत्नी समेत 4 की मौत, वाराणसी में हाईवे किनारे खड़े डंपर में घुसी कार

UP Road Accident: यूपी के वाराणसी में आज सुबह एक तेज गति से आ रही कार हाईवे किनारे खडे़ डंपर में घुस गई। इस हादसे में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक 12 साल के बच्चे का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Varanasi Road Accident

Varanasi Road Accident

विज्ञापन

Varanasi Road Accident: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि उनका 12 साल बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि डंपर करीब 100 मीटर आगे खिसक गया। हादसे में कार का हिस्सा पूरी तरह चकनाचुर हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा काटकर शवों को बाहर निकाला। फिर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। बता दें कि हादसा मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडुआडीह के बजरंग नगर काॅलोनी के रहने वाले दीपक पांडेय विंध्याचल से कार से घर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे नेशनल हाईवे- 19 के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े डंपर में जा घुसी।

विज्ञापन

इलाज के बीएचयू में कराया गया भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि हादसे के बाद डंपर करीब 100 मीटर आगे खिसक गया। हादसे में दीपक कुमार पांडेय (35), उर्मिला पांडेय (32), दीपक की सास केसरी देवी (55) और चांदपुर लहरतारा की अर्पिता गुप्ता की मौत हो गई। वहीं दीपक के बेटे शिवांश पांडेय की हालत खराब है। उसे इलाज के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया है।

तीन लोगों की हो चुकी थी मौत

मामले में पुलिस ने बताया कि हमें सुबह 5 बजे हादसे की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को निकाला और बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। तीन लोगों की तो पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी शवों को पोस्टमाॅर्टम के बाद मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ