'कांग्रेस की सरकार ने 5 साल तक छीना गरीबों का हक', श्रमिक कार्यक्रम में बोले CM विष्णुदेव साय

CM Vishnudev Sai Targets Congress: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गरीबों का हक छीनने का काम किया है।

CM Vishnudev Sai Targets Congress
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Targets Congress: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रदेश के उद्योग मंत्री डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए श्रमिकों के पैर धोए। इस दौरान उन्होंने सभी श्रमिकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हु्ए सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने गरीबों का हक छीनने का काम किया है।

Advertisment

सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में गरीबों का हक छीना का काम किया था। गरीबों के सिर से छत छीन ली थी, जिसका खामियाजा आज उनको भुगतना पड़ रहा है। इसकी वजह से ही कांग्रेस को अपनी सरकार से हाथ धोना पड़ा है। हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक बुलाकर 18 लाख पीएम आवास को स्वीकृति देने का काम किया।

दीपक बैज पर पलटवार

इस दौरान सीएम साय ने पीएम आवास को लेकर दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रम में ही रह रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमेव जयते वेबसाइट को लॉन्च किया। शिकायत निवारण ऑनलाइन प्रणाली ऐप को लांच किया है। इस ऐप के जरिए श्रमिक अपनी समस्याओं की शिकायत सीधे कर सकेंगे। इसके अलावा 87713505050 पर कॉल कर श्रमिक सहायता ले सकते हैं, श्रमिक कॉल सेंटर में कॉल कर शिकायत की जानकारी ले सकेंगे। शिकायत का निराकरण न होने पर खुद ही उच्च अधिकारियो के पास सेंड हो जायेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ