CM विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास पर की चर्चा

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते दिन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक मुलाकात की।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान बीते दिन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ सीएम विष्णुदेव साय औद्योगिक कॉरिडोर, इंटरनेशनल एयर कार्गों सर्विस के विकास और कई विकास के मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आश्वासन देते हुए छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए भी कहा है, जिससे राज्य के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक कॉरिडोर का विकास

इस बैठक का खास फोकस छत्तीसगढ़ के औद्योगिक कॉरिडोर का विकास करना रहा। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध करते हुए कोरबा-बिलासपुर-रायपुर को नागपुर औद्योगिक कॉरिडोर से जोड़ने के लिए कहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस प्रस्ताव को जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री ने भारत सरकार के अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन

इंटरनेशनल एयर कार्गा सर्विस

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जोर देते हुए रायपुर में इंटरनेशनल एयर कार्गा सर्विस की जरुरत पर बात की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के कृषि और फूड प्रोसेसिंग प्रोडक्ट के एक्पोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। सीएम साय ने यह भी बताया रायपुर के पुराने टर्मिनल का उपयोग इस सुविधा के लिए किया जा सकता है। इससे निर्यात में आसानी होगी। इस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द मंजूरी देने का आश्वासन दिया। यह सुविधा राज्य के उद्योगों को ग्लोबल मार्केट में कम्पिट करने में मदद करेगी।

विज्ञापन

कॉनकोर कंटेनर डिपो की क्षमता

सीएम विष्णुदेव साय ने बैठक में रायपुर स्थित कॉनकोर कंटेनर डिपो की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा करते हुए बताया कि फिलहाल डिपो की कुल क्षमता का केवल 15 प्रतिशत ही इस्तेमाल हो पा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि अधिक शिपिंग लाइनों को जोड़ा जाए, इससे एक्सपोर्ट की लागत कम हो जाएगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने भी सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि जल्द ही शिपिंग मंत्रालय के साथ इस मुद्दे को हल किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ