Durg Bus Accident: छत्तीसगढ़ CM साय घायलों से मिलने पहुंचे AIIMS, बोले- दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Reached AIIMS: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने AIIMS में भर्ती दुर्ग बस हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कोई भी दोषी होगा उसे माफ नहीं किया जाएगा।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Reached AIIMS

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे एम्स

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Reached AIIMS: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ा हादसा हुआ, यहां यात्रियों से भरी एक बस खदान में गिर गई। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को कल रात में ही एम्स (AIIMS) भर्ती करवाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को AIIMS में घायलों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात करने के बाद अस्पताल को निर्देश देते हुए बेहतर इलाज करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

नहीं बक्शे जाएंगे हादसे के दोषी

मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। सीएम साय ने न्यायिक जांच की घोषणा करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कोई भी दोषी होगा उसे माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं फिर से नहीं होनी चाहिए, इस पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा राहत और बचाव की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचाई गई थी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कल रात में ही एम्स पहुंच चुके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन

हादसे से प्रभावित लोगों को मिलेगा मुआवजा

इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने एम्स को निर्देश देते हुए घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के लिए कहा है। इसके अलावा कंपनी ने 10 लाख रुपये मुआवजा की राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी घोषणा की गई है। हादसे में घायल लोगों के बेहतर इलाज का खर्च कंपनी और सरकार वहन करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ