हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, दिव्यांग, बुढ़े और डिसेबल वोटर्स को मिलेगी खास सुविधाएं

Chhattisgarh CEO Reena Babasaheb Kangale: छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदान दिवस को लेकर एक दिशानिर्देश जारी किया है। जिसके तहत लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिव्यांग, वृद्ध और डिसेबल वोटर्स को हर एक मतदान केंद्र पर जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की सीईओ रीना बाबासाहेब कंगाले

Chhattisgarh CEO Reena Babasaheb Kangale: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां और निर्वाचन आयोग की टीम अपने-अपने काम में लगी हुई है। प्रदेश की निर्वाचन आयोग की टीम की तरफ लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिव्यांग, वृद्ध और डिसेबल वोटर्स को हर एक मतदान केंद्र पर जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने दी है।

निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया दिशानिर्देश

निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के हर एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग, वृद्ध और डिसेबल वोटर्स के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिसमें इन मतदाताओं के लिए पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर, शौचालय, पीने का पानी, वेटिंग एरिया और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा दिव्यांग और बुढ़े वोटर्स को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्र को भू-तल में रखने का निर्देश दिया गया है। पदाधिकारी ने बताया कि जारी हुए दिशानिर्देश का पूरी तरह से पालन कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सी-विजिल पर चुनावी शिकायतों की भरमार, आधिकारियों का दावा- सभी समस्याओं का हुआ समाधान

जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वोटिंग डे के दिन दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक वोटर्स की मदद के लिए सभी मतदान केंद्रों पर NSS, NCC, स्काउट गाइड वॉलिटियर्स की नियुक्ति के लिए प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसके अलावा दिव्यांग और 85 साल से अधिक उम्र के वोटर्स को पोस्टल बैलेट के जरिए से घर से ही मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola