Chhattisgarh: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) पहुंचे। उन्होंने यहां जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आम सभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा, ‘मुझे आज जगदलपुर में आने का मौका मिला। कल तक मन में उमंग थी कि आप लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन कल रात जो घटना घटी उससे दिल दहल गया है। मन द्रवित है। मन उदास है।’
दरअसल, शुक्रवार की रात नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से भाजपाइयों में आक्रोश है। जेपी नड्डा ने सागर साहू के परिवार से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया है कि पार्टी उनके साथ है। सागर साहू को न्याय दिलाया जाएगा।
रमन सरकार में थी शांति और सुशासन
जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से नक्सली हमले बढ़े हैं। लेकिन जब डॉक्टर रमन की सरकार थी तब सुख, शांति, चैन था, सुशासन था, सभी लोगों के लिए काम हो रहा था।
लड़ाई में आप अकेले नहीं, 18 करोड़ की पार्टी साथ
नड्डा ने कहा कि मैं उन परिवारों से मिलूंगा और उनसे कहूंगा कि आपका बेटा आपका भाई इस लड़ाई में अकेला नहीं है, 18 करोड़ की पार्टी उनके साथ खड़ी है। हम पूरी ताकत के साथ ऐसे नक्सली हमलों का एक बार नहीं अनेकों बार जवाब देंगे।
कांग्रेस का दूसरा नाम छलावा है
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम ही छलावा है। लटकान, भटकाना और अटकाना इनकी रीति-नीति रही है। इसलिए कांग्रेस का कोई नेता ये करे तो अचरज की बात ही नहीं होनी चाहिए। हम विकास के लिए बने हैं वो विकास को अवरुद्ध करने के लिए बने हैं।
नड्डा ने कहा कि रमन सिंह की सरकार ने छत्तीसगढ़ को पावर कट फ्री स्टेट बनाया। नक्सलियों की समस्याओं को कम किया और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया। आदिवासियों को 3 लाख 33 हजार वन अधिकार का पत्र बांटे।
नारायणपुर में शुक्रवार की रात 8 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
टीवी देख रहे सागर साहू, तभी हुआ हमला
नारायणपुर में शुक्रवार की रात 8 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे ओरक्षा रोड स्थित छोटे डोंगर में अपने घर में टीवी देख रहे थे। तभी दो नक्सलवादी घर में घुसे और सिर में गोली मारकर भाग निकले। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से भाजपाइयों में आक्रोश है।
यह भी पढ़ें: Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा के लिए बीजेपी आज जारी करेगी अपना संकल्प पत्र, जेपी नड्डा भी रहेंगे मौजूद
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines