चुनाव लड़ रहे नेताजी, आम जनता पर चल रहा आयोग का चाबुक! कर लिया 38 करोड़ का सामान जब्त

Chhattisgarh Assembly Election 2023: आचार संहिता के अनुसार 50 हजार से ज्यादा कैश रखने का नियम केवल उनके लिए है, जो चुनाव लड़ रहे हैं या चुनावी काम कर रहे हैं। आम लोगों पर यह नियम लागू नहीं होता है।

Chhattisgarh Assembly Election 2023, Election Commission, Assembly Election, Chhattisgarh News, Election News, Election Commission action, General Public
विज्ञापन

Chhattisgarh Assembly Election 2023: केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने के बाद से छत्तीसगढ़ में 9 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कैश, जेवर समेत 38 करोड़ के सामान जब्त कर लिए गए हैं। वहीं, इनमें से अभी तक एक भी व्यक्ति जब्त चीजों को छुड़वा नहीं पाया है। दरअसल, आचार संहिता के अनुसार 50 हजार से ज्यादा कैश रखने का नियम केवल उनके लिए है, जो चुनाव लड़ रहे हैं या चुनावी काम कर रहे हैं। आम लोगों पर यह नियम लागू नहीं होता है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि जिन पर कार्रवाई हुई है, उनमें एक भी व्यक्ति न तो चुनाव लड़ रहा है और न ही किसी राजनैतिक पार्टी का कार्यकर्ता या सदस्य है।

Advertisment

आम लोगों पर हो रही कार्रवाई

बता दें कि प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस और प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए हर जिले में बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की जा रही है और इसी जांच के दौरान लोगों की गाड़ियों से सामान और कैश जब्त किए गए हैं लेकिन, इस दौरान कहीं भी किसी भी पार्टी के उम्मीदवार से कैश जब्त नहीं किया गया है। इनमें जितनी भी रकम जब्त की गई है वह किसी न किसी व्यापारी के कर्मचारी से की गई है। इसको लेकर व्यापारिक संगठनों ने कड़ा विरोध भी किया और इस मामले को लेकर निर्वाचन अधिकारी से कई बार मुलाकात भी कर चुके हैं लेकिन, कोई बड़ी राहत नहीं मिली है।

दिवाली में बिक्री के लिए भेजे जा रहे थे सामान

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के बाद से अब तक हुए किसी भी विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी जब्ती नहीं की गई है। निर्वाचन द्वारा आचार संहिता लागू करने के बाद से 38.34 करोड़ से ज्यादा के कैश, जेवर और अन्य सामग्री जब्त की गई है। इसमें 10.11 करोड़ रुपये कैश, 14.82 करोड़ रुपये के आभूषण और इसके अलावा 9.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की अन्य सामग्री है। इस दौरान जिन सामानों को जब्त किया गया है, उसमें बड़ी संख्या में सामग्री दिवाली में बिक्री के लिए भेजी जा रही थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ