हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CG:अग्निवीर भर्ती रैली में युवक की मौत, 1600 मीटर दौड़ के बाद दम तोड़ा

Agniveer Recruitment Rally Raigarh Candidate Died: रायगढ़ के बोईरदादर स्टेडियम में एक कैंडिडेट की मौत होने का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Agniveer recruitment Rally Raigarh Candidate Died

Agniveer Recruitment Rally Raigarh Candidate Died: अग्निवीर भर्ती रैली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। रायगढ़ के बोईरदादर स्टेडियम में एक कैंडिडेट की मौत होने का मामला सामने आ रहा है। युवक ने 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर ली थी। इसके बाद यह हादसा हो गया।

अचानक मैदान में गिरा

अग्निवीर भर्ती रैली से जुड़े सेना के आयोजकों के अनुसार, सोमवार 9 दिसंबर 2024 को अभनपुर के रहने वाले मनोज कुमार साहू (20) पिता अनिल कुमार साहू आर्मी भर्ती केंद्र स्टेडियम रायगढ़ में शामिल हुए थे। उन्होंने पहले चरण में 1600 मीटर की दौड़ सफलता पूर्वक पूरी कर ली थी। पहली स्टेज पूरा करने के बाद अगले स्टेज में बायोमेट्रिक लगाने से पहले वह अचानक मैदान में गिर गया।

मेडिकल टीम ने किया चेक 

युवक को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला हेल्थ डिपार्टमेंट की मेडिकल टीम ने चेक किया। इसमें डॉक्टर्स ने पाया कि उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। कैंडिडेट का ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा था।

विज्ञापन

इसके चलते उसे एम्बुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय, रायगढ़ रेफर किया गया। अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया था। उसे इन्ट्यूबेट एवं स्टेबल करते हुए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ भेजा गया। युवक की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण रात ही उसने दम तोड़ दिया।

आपको बता दें, इस घटना के बाद कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  ‘इनके आपसी झगड़े के मजा ले रही है छत्तीसगढ़ की जनता’, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली कांग्रेस की चुटकी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola