बिलासपुर: श्रमिक दिवस उत्साह से मनाया जाएगा, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मजदूरों के बीच खाएंगे बोरे-बासी
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

बिलासपुर: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को पूरे राज्य में बोरे-बासी त्योहार मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, रीति रिवाज और खानपान को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेहनतकश श्रमवीरों के सम्मान में 1 मई को जिले में भी बोरे-बासी त्योहार मनाया जा रहा है।
कलेक्टर सौरभ कुमार ने बोरे-बासी त्योहार की तैयारी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। जिले में बृहस्पति बाजार में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बोरे-बासी खाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महापौर रामशरण यादव सफाई कामगार मजदूरों के साथ बोरे-बासी खाएंगे। इस अवसर पर निगम प्रशासन के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर बृहस्पति बाजार श्रमिक सदन में श्रमिकों के बोरे-बासी खाने की तैयारी की जा रही है।
इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी बोरे-बासी खाएंगे। रीपा गोठानों में भी 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे-बासी खाने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनपद पंचायत बिल्हा के धौरामुड़ा गोठान में सवेरे 11 बजे से, कोटा ब्लॉक के करगीकला में सवेरे 11 बजे से, मस्तूरी ब्लॉक के बेलटुकरी में दोपहर 12 बजे और तखतपुर ब्लॉक के बेलपान में सवेरे 10 बजे से बोरे-बासी खाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण एक साथ बोरे-बासी खाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: