Bajrang Bali Statue Broken in Janjgir Champa: छत्तीसगढ़ में जांजगीर चाम्पा जिले के कटोद गांव मे एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना के बाद से ही गांव मे तनाव का माहौल है। बजरंग दल के साथ सर्व हिन्दू संगठन ने आक्रोश जताते हुए नवागढ़ पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोग मंदिर के रास्ते में धरने पर बैठकर भजन कर रहे हैं।
नवागढ़ थाना क्षेत्र मे कटौद गांव मे आज सुबह से ही तनाव की स्थिति है, गांव के तालाब मे स्थित हनुमान जी की मूर्ति को किसी अज्ञात असामाजिक तत्व ने तोड़ फोड़ करने का प्रयास किया और सजावट के लिए लगाए गए तोरण झंडे को भी फेंक दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद बुधवार की रात से ही माहौल बिगडने लगा और आज सुबह बजरंग दल और सर्व हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने गांव पहुंच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव में मूर्ति को विखंडित करने का दूसरा मामला
कटौद गांव मे हनुमान मंदिर तोड़ने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हनुमान जी की मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया गया। इसके बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया लेकिन कार्रवाई नहीं होने के बाद आरोपियों के हौंसले बुलंद हो गए। इसके बाद अब यह दूसरी घटना घटी है ऐसे में लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को हल्के में लेकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास नहीं करती है।
ये भी पढ़ेंः दुष्कर्मी बाप, तीन मासूम बेटियों संग करता था पाप, कोर्ट से आज मिली कर्मों की सजा
ये भी पढ़ेंः 2 बच्चे फांसी पर लटकाए, मां ने खुद भी सुसाइड किया; छत्तीसगढ़ के कांकेर में दिल दहलाने वाली घटना
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines