Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक हैं। भाजपा और कांग्रेस अपने वोटरों को साधने के लिए जमकर रैलियां कर रही हैं। प्रदेश में जहां भाजपा कार्यकर्ता अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं वहीं सीएम बघेल भी अपनी पार्टी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे, वह लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।
मध्य प्रदेश में हार रही है बीजेपी
मध्य प्रदेश में बीजेपी द्वारा कुछ केंद्रीय मंत्रियों को मध्य प्रदेश चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का कहना है, जो केंद्रीय मंत्री और सांसद थे, उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारा जा रहा है, इसका मतलब है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में हार रही है, इसलिए वे अपने योद्धाओं को मैदान में उतार रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सुशील मोदी बोले- नीतीश जी के लिए भाजपा के दरवाजे बंद, जेडीयू ने दिया करारा जवाब
PM के बयान पर पलटवार
पीएम मोदी की ‘कांग्रेस को शहरी नक्सली चलाते हैं’ वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि पहले, बीजेपी कहती थी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’। अब, उन्होंने ऐसा कहना बंद कर दिया है क्योंकि कांग्रेस बीजेपी को साफ कर रही है। उन्होंने आगे कहा, हमने पहले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में और फिर कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में ऐसा किया। वे कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से डरते हैं।
नरेंद्र मोदी के बैक टू बैक दौरे पर बघेल
बता दें कि इससे दो दिन पहले भी बघेल छत्तीसगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान बीजेपी पर तंज कस चुके हैं। बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैक टू बैक दौरे पर मुख्यमंत्री पर बयान देते हुए था कहा कि अमित शाह नरेंद्र मोदी के कई दौरे रद्द हुए हैं, यदि वह छत्तीसगढ़ आ जाएं तभी पता चलेगा दौरे पर आए हैं।
संबंधित खबरें
दशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines