'कार्यकाल खत्म होने पर पार्षदी का चुनाव लड़ेंगे या मेयर का', सुशील मोदी को जेडीयू का करारा जवाब

BJP Door Closed For Nitish Kumar Sushil Modi

BJP Door Closed For Nitish Kumar Sushil Modi

सौरभ कुमार, पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जदयू के अधिकांश विधायक और सांसद चाहते हैं कि नीतीश एनडीए से गठबंधन कर लें और बिहार में एनडीए की सरकार बन जाए।

नीतीश को राज्यपाल नहीं बनाएंगे

सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता नीतीश कुमार को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। हम लोग नीतीश जी को राज्यपाल या कुछ नहीं बनाएंगे। नीतीश के पास एक भी वोट की क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश जब एनडीए में थे तो आरजेडी और कांग्रेस के नजदीक होने का ढोंग रचते थे और बीजेपी को डराते थे कि गड़बड़ी करोगे तो उन लोगों के साथ चला जाऊंगा।

बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद

राज्यसभा सांसद ने कहा कि यहीं काम नीतीश कुमार कांग्रेस और आरजेडी के साथ कर रहे हैं। वे कांग्रेस और आरजेडी को डरा रहे हैं कि अगर हमें भाव और सम्मान नहीं मिला तो मैं बीजेपी के साथ चला जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और आरजेडी से कहना चाहता हूं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद है।

फिर चौंका सकते हैं नीतीश

बता दें कि 25 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम तो आते रहते हैं। इससे पहले नीतीश अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली स्थित अटल समाधि स्थल पहुंच श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार एक बार फिर सबको चौंका सकते हैं।

जेडीयू बोली- अपनी चिंता करें सुशील मोदी

वहीं सुशील मोदी के बयान पर करारा जवाब देते हुए जेडीयू ने कहा कि नीतीश कुमार की चिंता करना सुशील मोदी छोड़ दें। वे ये बताएं कि राज्यसभा सांसद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद क्या वे निगम चुनाव में पार्षदी की दावेदारी करेंगे या महापौर की? नीतीश कुमार आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक सीएम पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ