2000 से ज्यादा योग साधकों के 'तिरंगे' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब ये हैं अगला टारगेट
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

2000 Yoga Practitioners Made A World Record: छत्तीसगढ़ की रायपुर में रविवार के दिन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया है। दरअसल, राज्य की राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा में स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में रविवार को 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने तिरंगे के रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ सेतुबंध आसन किया, इस दौरान स्टेडियम का नजारा देखने लायक था।
इसके वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने की, साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ योग आयोग को प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: डिप्टी CM ने बताया कब जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी योगाभ्यासियों को शुभकामनाए दी, साथ ही कहा कि ‘छत्तीसगढ़ जब तक करेगा योग, तब तक रहेगा निरोग’। सीएम बघेल ने कहा कि सेतुबंध आसन मन और शरीर को ब्रिज की तहत जोड़ने का काम करता है।
कार्यक्रम के दौरान ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने लोगों के स्वास्थ को प्राथमिकता में देते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग की जिम्मेदारी मुझें सौंपी। इस जिम्मेदारी को पूरा करते हुए हम लोगों ने आयोग की तरफ से पूरे राज्य में करीब 50 नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र शुरू किये हैं। इसके अलावा सभी योगसाधकों को ट्रेनिंग देकर गांव-गांव तक योग का प्रचार किया है, ये काम अभी भी जारी है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा कोशिश थी कि सभी योगसाधक 10-10 लोगों को योग सिखाएं। अगले साल इससे भी बड़ी संख्या के साथ हम विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: